मथुरा, जून 18 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर-प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जीआईसी के प्रधानाचार्य सत्यदेव के निर्देशन योग सप्ताह का शुभारंभ संस्थान के खेल मैदान में योगाभ्यास साथ हुआ । योग सप्ताह के अंतर्गत रिफाइनरी के क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर राजेश अग्रवाल ने विभिन्न योग मुद्राओं के बारे में बताया कि मुद्रा शास्त्र का अर्थ ध्यान और एकाग्रता के लिए की जाने वाली एक प्रमुख योग मुद्रा है। उन्होंने कहा कि हमारा शरीर 5 तत्वों से मिलकर बना है। आगे उन्होंने सभी योग मुद्राएं -वायु मुद्रा, आकाश मुद्रा, पृथ्वी मुद्रा, जल मुद्रा, प्राण मुद्रा, शंख मुद्रा सभी प्रशिक्षुओं से कराई। यह भी पढ़ें- योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, प्राचार्य ज्योति दीक्षित प्रभारी हरेश कुमार सिंह के संयोजन में ...