योग महोत्सव सप्ताह के तहत राजकीय महाविद्यालय में योग शिविर आयोजित
सहारनपुर, जून 15 -- नानौता। नगर के राजकीय महाविद्यालय में योग महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योग क्रियाओं और प्राणायाम का अभ्यास किया। रविवार को प्राचार्या डॉ गरिमा चौधरी के नेतृत्व में सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम, मकरासन, भुजंगासन, उष्ट्रासन तथा मंडूकासन सहित विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। साथ ही अनुलोम-विलोम, चंद्रभेदी एवं शीतली प्राणायाम की विधियों से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गरिमा चौधरी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों ने योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाया और इसके माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.