रिषिकेष, मार्च 13 -- परमार्थ निकेतन में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को 80 देशों के 15 सौ योग साधकों ने योगाभ्यास किया। 35 से अधिक योगाचार्यों ने साधकों को कुंडलिनी, नाड़ी योग, आयुर्वेद, प्राणायाम, ध्यान, अष्टांग, विन्यास आदि योग क्रियाओं का अभ्यास कराया और क्रियाओं की महत्ता और लाभ की जानकारी दी। पांचवें दिन ब्रह्ममूहुर्त में 4:00 बजे कुंडलिनी साधना से योग महोत्सव की शुरुआत हुई। फिर विन्यास फ्लो, हठ योग और क्रिया योग जैसे विभिन्न गतिशील योग कक्षाएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने चक्र, मंत्र, ध्यान और संगीत सत्रों में भाग लिया, साथ ही ताल वर्कशॉप और स्वास्थ्य सत्र भी हुए। प्रातः चार बजे प्रतिभागियों ने कुण्डलिनी साधना के पश्चात ध्यान, योग और दिव्य संगीत का अनोखा संयोजन हुआ। कक्षाओं में योगाचार्य डॉ. ...