योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर: आनंद वर्धन
देहरादून, जून 21 -- देहरादून। योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। यह बात अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एमडीडीए के सिटी फॉरेस्ट पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राधिकरण के सिटी फॉरेस्ट पार्क में बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इसके बाद मुख्यसचिव ने सिटी फॉरेस्ट पार्क का निरीक्षण कर विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिल्ड्रन पार्क, कैफेटेरिया, साइकिल ट्रैक, ओपन जिम, थ्री-डी मूवी थिएटर, सोलर प्लांट और ईवी चार्जिंग स्टेशन समेत अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर ताड़ासन और प्राणायम कर स्वस्थ रहने का दिया स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.