बांदा, जून 21 -- बांदा, हिटी। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पूरा जिला योगमय नजर आया। शिक्षण संस्थान से लेकर गांवों तक हजारों लोगों ने योग की क्रियाएं सीखीं और योग को अपनाकर जीवन स्वस्थ्य बनाने का संकल्प लिया। सेंटमैरी स्कूल में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज संपूर्ण विश्व अपनाकर स्वस्थ जीवन का आधार बना रहा है। योग में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, चेयरमैन मालती गुप्ता बासू, समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय, डीआईजी एस राजेश, डीएम अमित असेरी व एसपी पलाश बंसल, सीडीओ अजय कुमार पांडेय, एसडीएम कुमार धर्मेंद्र, मायाशंकर व एसडीएम नमन मेहता सहित एक हजार से ज्यादा अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों व छात्र-छात्रा...