बुलंदशहर, जून 21 -- बुलंदशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जनपदभर में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के 3000 से अधिक स्थानों पर आयोजित योग शिविरों में हजारों लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। यमुनापुरम स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर, सांसद डॉ. भोला सिंह, विधायक प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, मेरठ मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी तथा जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इस दौरान योगाचार्यों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए तथा नियमित योग को निरोग जीवन का आधार बताया। यह भी पढ़ें- जिले में आज 3 हजार से अधिक स्थानों पर गूंजेगा योग बनाए निरोग इसके अलावा राजेबाबू पार्क...