चंदौली, जून 11 -- चंदौली। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और योग सप्ताह को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को डीएम चंद्र मोहन गर्ग एवं सीडीओ आर जगत साई के निर्देशन एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी वाराणसी डॉ. अरविंद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यक्रम पचोखर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय योगा हाल में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए योग सहायकों और सहायिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक रमेश मौर्य ने योग से संबंधित जानकारी दी। वहीं आगामी 21 जून और 15 से 21 जून तक होने वाले मुख्य आयोजन के संबंध में भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह 15 जून से, नाथ मंदिरों में लगेंगे योगाभ्यास शिविर यह भी पढ़ें- जिले में 15 जून से मनेगा योग सप्ताह, बैठक में ...