योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन।
मिर्जापुर, जून 11 -- हलिया(मिर्जापुर)। विकास खंड परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आगामी 15 जून से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह के उपलक्ष्य में गुरूवार को सुबह दस बजे योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। सभी प्रतिभागियों को नियमित योग के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में सहायक विकास अधिकारी नरेंद्र कानपुरिया,सीएम फेलो गौरवसिंह,अशोककुमार,रणजीत,केशव,विजय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । यह भी पढ़ें- कौन हैं IAS राजेंद्र पेंसिया? कुर्सी पर बैठे-बैठे किया योग; अफसरों को भी कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.