रुद्रपुर, जून 21 -- रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम और आशीर्वाद जिम के संयुक्त तत्वावधान में फिटनेस वर्कआउट स्पोर्टिंग परिसर में विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक विपिन अग्रवाल और रीना ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा ने दोनों प्रशिक्षकों को नगर निगम रुद्रपुर का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान के तहत उनके सहयोग से शहर में योग और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को और व्यापक बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- योग प्रशिक्षकों को ब्रांड एंबेसडर बनाकर मनाया योग दिवस यह भी पढ़ें- महावीर योग साधना केंद्र में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय य...