शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में जनपद की सभी विकासखंडों से दो महिला व दो पुरुष शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में मदनापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय आमखेड़ा के मांगेराम प्रथम, प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद के नरेंद्र पाल द्वितीय और बंडा ब्लॉक के जमुनिया खानपुर के अंकित कंचन तृतीय रहे। महिला वर्ग में संविलियन विद्यालय अकर्रा रसूलपुर की श्रुति शर्मा प्रथम, प्राथमिक विद्यालय मठिया पुवायां की सौम्या गुप्ता द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा जलालाबाद की दीप्ति तृतीय रहीं। विजेताओं को डायट प्रवक्ताओं ने मेडल, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.