पीलीभीत, जून 17 -- पीलीभीत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह के तहत ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में योग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं का उत्साहवर्धन किया गया। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में हुआ योग सप्ताह का शुभारंभयोग प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य/अधीक्षक प्रो. डॉ.सुदीप सहाय बेदार के निर्देशन में ललित हरि राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय के सेमीनार हॉल में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक, चिकित्सा अधिकारी, परास्नातक और स्नातक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग लिया। योग के विभिन्न आयाम का प्रदर्शन किया। योग प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रो.अजय कुमार एवं प्रो. अजय अग्रवाल रहे। प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. शि...