योग निरोगी रहने का सर्वोत्तम माध्यम: महेश
बदायूं, जून 20 -- राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व पुलिस लाइन मैदान में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में योग सत्र आयोजित है। शुक्रवार को उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। योगसेवक एवं पतंजलि योगपीठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य समिति सदस्य सचिन भारद्वाज यशोधन ने आठ तरह के प्राणायाम कराये। योगसेवक ने भस्त्रिका, कपालभाति, बाह्य कुंभक, उज्जायी, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उदगीथ एवं प्रणव ध्यान कराया। उन्होंने योग के लाभ बताये, कहा कि आयु बढ़ने के साथ, अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने में योग से उच्च क्षमताओं को समर्थन मिलता है। उम्र बढ़ने के बाद भी लोगों को अपनी सक्रियता बनाये रखने और स्वतंत्र रहने में योग से मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है: धामी योग के विभिन्न आसनों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.