नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में सोमवार को योग निद्रा पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पारंपरिक योग पद्धतियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझना रहा। इसमें कुल 60 स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 35 प्रतिभागियों का चयन कर मनोवैज्ञानिक और एमआरआई परीक्षण किया गया। चयनित प्रतिभागी आठ अप्रैल तक चलने वाले 21 दिवसीय योग निद्रा प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रतिभागियों के पोस्ट-ट्रेनिंग एमआरआई स्कैन किए जाएंगे, ताकि मस्तिष्क पर इसके प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.