नोएडा, दिसम्बर 23 -- ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन के माध्यम से हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। इसका उद्देश्य योग, ध्यान, मानसिक स्वास्थ्य और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देना है। यह पहल समग्र शिक्षा और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस एमओयू के तहत विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों के बीच मानसिक संतुलन, नैतिक नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मिक विकास को प्रोत्साहित किया जाएगा। ध्यान और मूल्य-आधारित शिक्षा को शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, ताकि छात्र संतुलित और उद्देश्यपूर्ण जीवन जी सकें। इस दौरान हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर की ओर से रीजनल फेसीलिटेटर वेंकटेशन श्रीनिवासन और सुलभ मिश्रा उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.