नई दिल्ली, मई 4 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर आयुष मंत्रालय ने सोमवार को अंतर-मंत्रालयी समिति की बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने की, जिसमें विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारी, योग विशेषज्ञ और संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। जाधव ने कहा कि योग दिवस 2026 को सरकार और पूरे समाज की भागीदारी से बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। बैठक में 21 जून को होने वाले योग दिवस के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने, स्कूलों, दफ्तरों और स्वास्थ्य संस्थानों में योग को शामिल करने और ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाने पर चर्चा हुई। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा कि दुनियाभर में भारतीय दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.