औरैया, जून 19 -- औरैया, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले जिले में योग को लेकर माहौल पूरी तरह से योगमय नजर आया। शुक्रवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग शिविरों में अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षकों ने योग के विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। विकास खंड बिधूना के तहसील परिसर स्थित एसडीएम आवास में आयोजित योग शिविर में अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं तहसील अजीतमल में आयोजित योग कार्यक्रम में एसडीएम गरिमा सोनकिया समेत कई अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने की सलाह दी।शहर यह भी पढ़ें- रन फॉर योग जागरूकता रैली का आयोजन, योग को जन-...