योग दिवस में शामिल हुए विदेशी
प्रयागराज, जून 21 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान में आयोजित योग व ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे भारत के विभिन्न राज्यों सहित कनाडा, अमेरिका, ब्राजील और सिंगापुर के साधकों ने हिस्सा लिया। इसका यूट्यूब पर वैश्विक लाइव प्रसारण भी किया गया। अंतरराष्ट्रीय योगगुरु स्वामी योगी सत्यम ने साधकों को क्रियायोग का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि क्रियायोग केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक विकास का मार्ग है। यह घृणा, भय और जातिगत भेदभाव जैसे विकारों को दूर कर जीवन में सकारात्मकता लाता है। योगी सत्यम ने जाति परंपरा खत्म कर सभी को सूर्यवंशी-चंद्रवंशी की तरह रहने का संदेश दिया और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सम्मान करने और सचेत रहने की सीख देता है योग : गुटेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.