साहिबगंज, जून 12 -- मंडरो।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालय खुले रहेंगे। मंडरो प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद ने सभी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी किया है।जारी आदेश में कहा गया है कि योग दिवस पर विद्यालयों में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम होगा। उसमें छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं समाज में योग के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर 21 को खुले रहेंगे विद्यालय यह भी पढ़ें- जनआंदोलन के रूप में मनाया जाए योग दिवस: डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...