साहिबगंज, जून 12 -- मंडरो। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, रविवार को प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालय खुले रहेंगे।इस संबंध में मंडरो प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद द्वारा सभी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,जिसमें छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।बीपीओ ने सभी विद्यालयों को समय पर कार्यक्रम आयोजित कर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। यह भी पढ़ें- योगमय झारखंड के तहत स्कूलों में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यह भी पढ़ें- योग...