देहरादून, जून 21 -- हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में विशेष योग शिविर आयोजित किया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों और रंगरूटों ने भाग लिया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय और गायत्री परिवार शांतिकुंज के योग प्रशिक्षकों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभ बताए। प्रशिक्षकों ने कहा कि योग तनाव प्रबंधन और कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है। समापन पर प्रतिसार निरीक्षक प्रवीन आलोक ने योगाचार्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। यह भी पढ़ें- पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने योगाभ्यास किया यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ जीवन का संदेश यह भी पढ़ें- निर्यात इकाई में निर्यातक...