पिथौरागढ़, जून 22 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से योग दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज धनंजय चतुर्वेदी के मार्गदशन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला न्यायालय परिसर व जिला कारागार में योग दिवस का आयोजन किया गया। सचिव मंजू देवी ने उपस्थित कर्मचारियों व अधिवक्तागणों को विश्व योग दिवस के बारे में जानकारी दी। कहा योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक अदभुत कला है। बाद में केमू स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ठोस व प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया यह भी पढ़ें- योग बढ़ाता है शक्ति, एकाग्रता और कार्य क्षमता यह भी पढ़ें- व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में मना...