रांची, जून 21 -- खूंटी, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सिविल कोर्ट, खूंटी में योग सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें सिविल कोर्ट के सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), खूंटी के तत्वावधान में योग दिवस का आयोजन एक साथ चार स्थानों पर किया गया। सिविल कोर्ट परिसर के अलावा उप-कारा, सहयोग ग्राम (बाल देखरेख संस्थान) हुटार तथा वृद्धाश्रम पिपराटोली में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें- योग करने से शरीर स्वस्थ और लचीला बनता है: प्रधान जिला जज उप-कारा के बंदियों, सहयोग ग्राम म...