हल्द्वानी, जून 20 -- हल्द्वानी, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खन्ना योग साधना, भारत योग समिति और पतंजलि की बहनों के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान योग गुरु सरोज खन्ना ने योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। भारत योग समिति के नवीन पांडे ने लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए नियमित योग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में डॉक्टर कुशवाहा, डॉ. प्रकाश पंत, डॉ. सोम पंत, रितेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आईएचएम रांची में विद्यार्थियों ने लिया नियमित योगाभ्यास का संकल्प सभी ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- द पेंटीकॉस्...