योग दिवस पर मेराल हाई स्कूल में होगा भव्य सामूहिक योग महोत्सव
गढ़वा, जून 20 -- मेराल, प्रतिनिधि। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को सुबह सात बजे से मेराल हाई स्कूल मैदान में प्रखंड स्तरीय भव्य सामूहिक योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रशासन और पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में योग प्रोटोकॉल के अनुरूप योगाभ्यास और प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा। योग के माध्यम से स्वास्थ्य, समृद्ध और सशक्त समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी विष्णुकांत, मुखिया रामसागर महतो, उर्मिला देवी, सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद, चंद्रमणि पाठक, पूर्व मुखिया शिक्षिका सुषमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.