पाकुड़, जून 20 -- महेशपुर, एक संवाददाता। आगामी 21 जून को होने वाले 12 वीं विश्व योग दिवस के मद्देनजर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग करने की सही विधि की जानकारी दी। योगाभ्यास के दौरान विद्यार्थियों को नियमित योग करने से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही कई योग कलाओं का प्रदर्शन कर उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। संबंधित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों से मिली जानकारी के अनुसार विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर बच्चों को लगातार योगाभ्यास कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- डीएवी पब्लिक स्...