लखीसराय, जून 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को लखीसराय शहर में योग के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व वीरेंद्र कुमार ने किया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर निकली प्रभात फेरी, करो योग-रहो निरोग के नारों से गूंजा शहरप्रभात फेरी का मार्ग प्रभात फेरी की शुरुआत बड़ी दरगाह स्थित योग स्थल से हुई। यह मुख्य मार्ग, थाना चौक, चितरंजन रोड और प्रभात चौक होते हुए पुनः योग स्थल पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने करो योग, रहो निरोग, योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं तथा स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए, जिससे पूरा शहर योग...