बुलंदशहर, जून 22 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए। नगर पालिका परिषद में योग गुरु वीरेंद्र गिरी व‌ पालिकाध्यक्ष किशनपाल लोधी के नेतृत्व में कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने योगाभ्यास किया। नई मंडी में भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने योग किया। कोतवाली परिसर में योग गुरु सलेखचंद गुप्ता व कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को योग कराया। शिव मंदिर बुलंदशहर बस स्टैंड पर सभासद अंजलि सिसोदिया के नेतृत्व में महिलाओं ने योगाभ्यास किया। मौहल्ला छैपियान स्थित प्राथमिक विद्यालय में सभासद रोबिन चौधरी की मौजूदगी में योग शिविर आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें- शक्ति पीठ पर हुआ योगाभ्यास बीपीएएस इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के साथ कर्नल प्रियदर्शन चौधरी...