कन्नौज, जून 20 -- छिबरामऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सभी जन सेवा केंद्रों (सीएससी) पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुबह 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के माध्यम से हसील गेट के पास जन सेवा केंद्र संचालक अजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। जन सेवा केंद्र संचालकों को कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर डिजिटल प...