देवरिया, जून 21 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। पूरे जनपद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य कार्यक्रम रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में प्रातः 6:00 बजे से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ग्राम विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, पूर्व सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीता उपदेश भी योग पर आधारित हैं। योग मुख्य रूप से कर्मयोग, राजयोग, भक्तियोग एवं ज्ञानयोग की चार श्रेणियों में विभाजित है। कर्मयोग को अपनाकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है तथा कर्मयोग स...