लोहरदगा, जून 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा और प्रांतीय आर्यवीर दल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में गुरुकुल के ब्रह्मचारी विभिन्न कठिन योगासनों का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा योगासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और योग प्रोटोकॉल आधारित विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आश्रम प्रबंधन ने कहा कि गुरुकुल शांति आश्रम वर्षों से योग, यज्ञ और भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लोहरदगा सहित आसपास के कई जिलों में आश्रम की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। योग और वैदिक संस्कृति के क्षेत्र ...