योग दिवस पर कार्यक्रम के लिए रूपरेखा तय की
नोएडा, जून 18 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। योग दिवस पर ग्रेनो में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारियों ने ग्रेनो में गुरुवार को बैठक कर रूपरेखा तय की। जितेंद्र भाटी ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर लगातार योग शिविर का आयोजन कर लोगों को अभ्यास कराया जा रहा है। बैठक में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से जुड़े हर पहलू पर विचार-विमर्श किया गया। योग दिवस को पूरी तरह सफल बनाने के उद्देश्य से शहर में हर रोज सौ से अधिक स्थानों पर नियमित योग कक्षाएं चलाई जा रही हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार का मुख्य सामूहिक आयोजन ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- योग दिवस की पूर्व संध्या पर चलेगा स्वच्छता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.