रांची, जून 21 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ओरमांझी के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर 'करें योग, रहें निरोग' का संदेश दिया। आरटीसी कॉलेज, शिवाजी स्कूल, माउंट कार्मल स्कूल, कोलकाता पब्लिक स्कूल, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, एसएस हाई स्कूल मैदान, मध्य विद्यालय मायापुर और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर समेत अन्य स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, डॉ. पारस महतो, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, आरटीसी कॉलेज के प्राचार्य भीम महतो, माउंट कार्मल स्कूल के निदेशक फादर दीपक, प्राचार्या टेसीन, रणधीर कुमार चौधरी, जय गोविंद साहू और प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ कामेश्वर बेदिया, उज्ज्वल सोरेन, रोहित लाल और विनोद सिंह सहित अन...