गुड़गांव, मई 19 -- सोहना, नरेश कुमार। भोंडसी के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों को व्यायाम कराकर सीखाया गया। 21 जून को जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के अंतर्गत कॉमन योग प्रोटोकॉल का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहे है। मंगलवार को भोंडसी स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयुष विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर पीटीआई और डीपीई को दिया जा रहा प्रशिक्षण प्रशिक्षण का विवरण आयुष विभाग के योग सहायकों द्वारा प्रतिभागियों को निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का क्रमबद्ध व विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। योग सहायक गीता, ज्योति, सोनू शर्मा व नाजिम द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान वं...