योग दिवस को लेकर विद्यार्थियों को कराया जा रहा योगाभ्यास
साहिबगंज, जून 18 -- मंडरो। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग के निर्देश एवं निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से योगाभ्यास कराया जा रहा है,ताकि योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।इसी क्रम में गुरुवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तला नयाटोला, बेलभदरी प्रधान टोला,महादेवरण कोड़ा टोला,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तला प्रधान टोला सहित अन्य विद्यालयों में योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया।इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की विधियों की जानकारी दी तथा योग के महत्व पर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.