शाहजहांपुर, जून 5 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। 12 जून को होने बाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर आयुर्वेदिक एवं यूनानी आयुष विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले के सभी विकासखंडों के साथ विद्यालयों तथा आयुष संस्थानों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जिले के सभी योग प्रशिक्षकों के साथ आयुष विभाग के चिकित्साधिकारियों को नामित कर दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा़ सिराज अहमद अंसारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा कि योग दिवस से पूर्व व्यापक स्तर पर योग जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं। उन्होंने आयुष आरोग्य केंद्रों पर कार्यरत अंशकालीन योग प्रशिक्षकों को भी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी है। योग दिवस से पहले विभिन्न स्थानों पर योगा...