योग दिवस के लिए सामग्री की खरीद का ई-टेंडर जारी
फरीदाबाद, जून 6 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने टेंट, सजावट सामग्री और टी-शर्ट की खरीद के लिए ई-टेंडर जारी किए हैं। इच्छुक फर्में 14 जून की रात 11:59 बजे तक ई-टेंडर पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि खरीद प्रक्रिया के लिए अधिकारियों की एक समिति गठित की गई है। प्राप्त निविदाएं 15 जून को खोली जाएंगी। प्रशासन के अनुसार आवेदक फर्म ब्लैकलिस्टेड नहीं होनी चाहिए तथा 10 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। आवश्यकता के अनुसार सामग्री की मात्रा में बदलाव भी किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में 21 जून को मनाया जाएगा 12वां योग दिवस यह भी पढ़ें- एनसीईआरटी का योगा ओलंपियाड 15 से 18 जून तक यह भी पढ़ें- जिलेभर में आयोजित किए जायेंगे योग द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.