कानपुर, जून 15 -- कानपुर। 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास में भारत स्काउट और गाइड के बच्चों ने भाग लिया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने स्काउट भवन में योग में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत स्काउट और गाइड के जिला सचिव सर्वेश तिवारी ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे योग सप्ताह के प्रथम दिन एसएनसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज, केके गर्ल्स इंटर कॉलेज,पूर्णचंद्र विद्या निकेतन इंटर कॉलेज,कानपुर विद्या मंदिर सहित कई विद्यालयों के बच्चों ने रंगोली सजाकर अपनी भावनाओं का इजहार किया। यहां स्काउट गाइड प्रभारी ऊषा यादव, डॉ दिशा दुबे, शैलजा रावत, ज्योति यादव, नीता त्रिपाठी, जिला संगठन आयुक्त गाइड प्रीती तिवारी आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- छात्रों ने किया योग अभ्यास यह भी पढ़ें- पर्यावरण पार्क में योग सप्त...