फरीदाबाद, जून 8 -- नूंह, सरसमल। 21 जून को होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिलेभर में योग प्रशिक्षण अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आमजन को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाना है। उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देश पर आयुष विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न विभागों और संस्थानों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. यशबीर गहलावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित योग सहायकों द्वारा नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...