देवघर, जून 21 -- चितरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को क्षेत्रभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। योग दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकारी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विभिन्न संस्थानों में शनिवार को योगाभ्यास का पूर्वाभ्यास कर कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी की गई। विद्यालय परिसरों में विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम व कपालभांति सहित कई योग क्रियाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग दिवस के अवसर पर एसपी माइंस चितरा कोलियरी के अतिथिशाला स्थित इंडोर स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किय...