धनबाद, जून 20 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि 20 और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल खुले रहेंगे। 20 जून यानी माह के तीसरे शनिवार को विद्यालय बंद रहते हैं। अब परियोजना के निर्देश पर शनिवार को भी स्कूल खुले रहेंगे। दोनों दिन स्कूल सुबह सात बजे से नौ बजे तक संचालित होंगे। सभी शिक्षक व शिक्षकेतरकर्मी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उक्त दिवस पर स्कूल में मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं किया जाएगा। इस बाबत जिला कार्यालय ने स्कूलों को सूचना जारी कर दी है। विद्यालयों में संचालित योग संबंधित गतिविधियों के संचालन से संबंधित आंकड़े, फोटोग्राफ समेत अन्य रिपोर्ट जिला कार्यालय को देनी है। यह भी पढ़ें- 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकारी स्कूल खुले ...