देहरादून, मई 27 -- श्रीनगर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला एवं विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के तहत योगासन एवं षट्कर्म और योग दर्शन विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के योग विभागाध्यक्ष डॉ. उद्धम सिंह एवं डॉ. दीनदयाल ने विद्यार्थियों को योग दर्शन की व्यावहारिक उपयोगिता एवं जीवन में उसके महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुजा रावत, डॉ. जीएस ठाकुर, डॉ. सी बेत्ताल, डॉ. रजनी नौटियाल, डॉ. किरण वर्मा, डॉ. विनोद नौटियाल आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- योग दर्शन की व्यावहारिक उपयोगिता की दी...