लखीमपुरखीरी, मई 12 -- 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पलिया के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित काउंटडाउन कार्यक्रमों के तहत योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद क्रमिकों ने योग किया और योग के बारे में विस्तार से जाना। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया व विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। यह योग कार्यक्रम कार्मिकों के मध्य शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा के महत्व को प्रसारित करने के उद्देश्य से किया गया। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं दैनिक जीवन में अनुशासन बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी नें अधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए योग को तनावमुक्त एवं...