एटा, जून 15 -- योग आयोग मध्य प्रदेश शासन, अखिल भारतीय योग शिक्षक संघ महासंघ ने डॉ. खुशीलाल आयुर्वेदिक चिकित्सालय महाविद्यालय भोपाल में योग चेतना महोत्सव आयोजित हुआ। जिसमें योग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मोक्षा योगा स्टूडियो के संस्थापक अरविन्द कुमार धाकड़ को सम्मानित किया गया। अरविन्द कुमार धाकड़ वर्ष 2016 से मोक्षा योगा स्टूडियो के माध्यम से योग, प्राणायाम, ध्यान एवं कॉर्पोरेट वेलनेस के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। एटा मे समय-समय पर योगा शिविर का आयोजन कर अपना योगदान प्रदान करते है। उन्होंने हजारों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को योग अभ्यास कराया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गुरुदेव देवकी नंदन महाराज, योग आयोग पदाधिकारी, अखिल भारतीय योग शिक्षक सं...