मऊ, मार्च 22 -- मऊ, संवाददाता। योग गुरु बाबा रामदेव का नगर क्षेत्र के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सिकटिया स्थित मैदान में रविवार पहुंचने के बाद भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान योग गुरु ने दीप प्रज्जवलन करके योग शिविर का शुभारम्भ किया। साथ ही साथ लोगों को योग के विभिन्न टिप्स भी सुझाए। योग गुरु बाबा रामदेव के आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक मुरलीधर यादव, विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस और चेयरमैन भारतीय शिक्षा बोर्ड भारत डॉक्टर एनपी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, पतंजलि योग समिति के पूर्व के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी, महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी संगीता द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री नीलम सर्राफ आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...