बागपत, जून 11 -- आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रहे संस्कार शिविर का समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन आर्य वीरों के द्वारा लाठी, तलवार, भाला, पिरामिड एवं योग आसन क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा संसार में ज्ञान का एक मात्र स्रोत वेद है। आर्य समाज की विचारधारा को जिस व्यक्ति ने निष्पक्ष भाव से सुना और पढ़ा वह महर्षि दयानंद के विचारों से प्रभावित हुआ। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र तोमर ने कहा बेटियों को संस्कारित करने से ही राष्ट्र उत्थान हो सकता है। प्रो. सुरेंद्र आर्य ने कहा भारतीय संस्कृति बहुत श्रेष्ठ है। यह भी पढ़ें- योग क्रियाओं के संपन्न हुआ संस्कार शिविर आर्य समाज के विचारों से ही विश्व में शांति संभव है। वहीं, कार्यक्रम का संचा...