रिषिकेष, मार्च 15 -- जयराम आश्रम में योग सीखने के लिए जापान से दस सदस्यीय दल पहुंचा है। यह दल यहां पांच दिनों तक योग साधना की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करेगा। रविवार को जयराम आश्रम में अध्यक्ष और पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने जापानी दल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय एवं सनातन संस्कृति की प्रमुख विधा है। योग की प्रमुखता आज के समय में सम्पूर्ण विश्व स्वीकार कर रहा है। कहा कि योगाभ्यास से ही शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव है। आश्रम के योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष योगाचार्य सूर्य प्रकाश रतूड़ी ने कहा कि आश्रम में सोमवार से पांच दिवसीय योग साधना शिविर शुरू हो रहा है। जिसमें यह दल पांच दिनों तक योग साधना का अभ्यास करेगा। योग साधकों को योग के विभिन्न अंगो और अनेक क्रियाओं का अभ्यास करवाया जाएगा। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.