योग को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई
फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को गांव तिलपत स्थित व्यायामशाला में आयुष विभाग के योग सहायकों द्वारा जन-जागरूकता यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने "योग युक्त, नशा मुक्त" तथा "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को योग के महत्व से अवगत कराया। योग सहायकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव संभव है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लेकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- बढ़ती उम्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.