हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के योग विभाग ने रविवार को विवि परिसर में निःशुल्क योग शिविर आयोजित किया। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने योगाभ्यास में सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने पर जोर दिया। विवि में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से आए शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रो. पुनीत बिसारिया, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव, डॉ. भानु जोशी, डॉ. अनिल कोठारी, डॉ. नीता, दीक्षा बिष्ट, ललित मोहन आदि रहे। फोटो- यूओयू में रविवार को लगे योग शिविर में कुलपति ने भी हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.