गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर, नीरज मिश्र दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर चल रहे द्विसाप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के तहत विशाल योग जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मेयर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्त तथा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने हरी झंडी दिखा कर प्रातः 6:05 पर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से रवाना किया। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय में योग सप्ताह मनाया गयाकार्यक्रम का अनुभव देखने में यह एक बहुत ही अद्भुत और सुंदर नजारा था कि सुबह सवेरे विश्वविद्यालय के तमाम वरिष्ठ आचार्य गण जैसे प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी, प्रोफेसर विनीता पाठक, प्रोफेसर रविकांत उपाध्याय, प्रो शरद मिश्र, प्रोफेसर एसके सिंह, डी एस डब्लू प्रोफेसर अनुभूति दुबे, प्रो विमलेश मिश्र, प्रोफेसर सुषमा पांडे आदि के साथ-साथ ...