गोरखपुर, जून 21 -- राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रविवार को उल्लास के साथ गोरखपुर नगर निगम परिसर मनाया गया। गोरखपुर नगर निगम परिसर में सुबह 7 बजे नगर आयुक्त अजय जैन की अगुवाई में अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव, अतुल कुमार, प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार, सहायक नगर आुयक्त अविनाश प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता अमरनाथ, अशोक कुमार भाटी, सहायक अभियंता शैलेष कुमार समेत निर्माण, विद्युत एवं जलकल के सभी सहायक एवं अवर अभियंता भी शामिल हुए। नगर आुयक्त अजय जैन के साथ सभी ने एक एक कर सभी आसन बड़े अनुशासित ढंग से किए। इस दौरान पार्षद अजय सिंह समेत कुछ अन्य पार्षद भी दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- शहर से देहात तक आज योगमय होगी गोरक्षनगरी इसके पूर्व नगर आयुक्त ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाए...